Jail Prahari Admit Card : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान जेल प्रहरी (वार्डन) भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को करवाया जा रहा है। जेल प्रहरी के प्रवेश पत्र 8 अप्रैल यानि आज जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र से पूर्व परीक्षा सिटी 5 अप्रैल को जारी की गई।
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा का आयोजन जेल प्रहरी के 803 पदों पर किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड पर किया जा रहा है। इस परीक्षा में पाँच विकल्प होगे जिसमे पाँचवा विकल्प अनुत्तरित प्रश्न का रहेगा। जो अभ्यर्थी किसी प्रश्न को छोड़ना चाहता है उसको पाँचवा विकल्प भरना अनिवार्य है।
Jail Prahari Exam Highlight
Exam Name | Jail Prahari Exam 2025 |
Total Post | 803 |
Admit Card | 08 April 2025 |
Exam Date | 12 April 2025 |
Result Date | November 2025 |
Exam Mode | Offline |
Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
Jail Prahari Exam Two Shift
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जेल प्रहरी की परीक्षा प्रदेश में 12 अप्रैल को दो पारियों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट प्रथम का समय 10 बजे से 12 बजे रहेगा तथा शिफ्ट द्वितीय का समय 3 बजे से 5 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को दो घंटे पूर्व परीक्षा सेंटर पर पहुंचना होगा। समय पर नहीं आने पर सारी जिम्मेदारी परीक्षार्थी की रहेगी। अतः परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुँचने की व्यवस्था कर लेना चाहिए।
Passing Marks in Jail Prahri Exam
जेल प्रहरी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। 40 प्रतिशत अंक वाले को उत्तीर्ण माना जाएगा। 803 पदों पर होने वाली इस परीक्षा में 100 प्रश्न 400 अंक के होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का रहेगा। प्रदेश में ऐसी कोई भर्ती परीक्षा नहीं है जिसमे प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता है। इसलिए इस परीक्षा मे 100 प्रश्न 400 अंक का रहेगा इसका ध्यान विशेष रूप से रखे।
Jail Prahari Exam Syllabus
राजस्थान जेल प्रहरी भर्ती की परीक्षा ऑफलाइन माध्यम में आयोजित की जाएगी जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा और कुल पूर्णाक 400 अंक है। परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे-
- विवेचना एवं तार्किक योग्यता: 45 प्रश्न (180 अंक)
- सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान/सामाजिक विज्ञान एवं सम-सामयिक: 25 प्रश्न (100 अंक)
- राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, कला, भूगोल इत्यादि: 30 प्रश्न (120 अंक)
Jail Prahari Admit Card Download
राजस्थान जेल प्रहरी का प्रवेश पत्र आप निम्न स्टेप का अनुसरण करते हुए डाउनलोड कर सकते है –
❖ सबसे पहले SSO की ऑफिसियल वेबसाईट sso.rajasthan.gov.in पर जाए।
❖ यहाँ पर Recruitment पर क्लिक करना होगा।
❖ फिर Admit Card पर क्लिक करे।
❖ फिर चाही गई जानकारी प्रविष्ट करे।
❖ सभी सही सही जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करे।
❖ अंत में अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते है।
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का Admit Card यहाँ से देखे।
Hello sir