Rajasthan 4th Grade Latest Syllabus : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52,453 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू होने जा रही है। इस भर्ती को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 है। चयन बोर्ड द्वारा इस भर्ती की परीक्षा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच प्रस्तावित है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य वर्ग के 46,931 पद एवं अनुसूचित क्षेत्रों के तहत 5,522 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रदेश मे कई वर्षों बाद इस भर्ती परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है।
Rajasthan 4th Grade Exam Pattern 2025
क्र.स. | विषय | प्रश्नों की संख्या |
1. | सामान्य हिंदी | 20 |
2. | सामान्य अंग्रेजी | 15 |
3. | भूगोल | 20 |
4. | इतिहास, कला, संस्कृति (राजस्थान) | 20 |
5. | भारतीय संविधान एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 |
6. | सामान्य विज्ञान | 05 |
7. | समसामयिक घटनाएं | 10 |
8. | बेसिक कंप्यूटर | 05 |
9. | गणित | 15 |
– | कुल | 120 |
Rajasthan 4th Grade Latest Syllabus
सामान्य हिन्दी
संज्ञा
सर्वनाम
क्रिया एवं विशेषण
तत्सम-तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द
संधि का अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद
उपसर्ग एवं प्रत्यय
पर्यायवाची एवं विलोम शब्द
वाक्यांश के लिए एक शब्द
शब्द शुद्धि
वाक्य शुद्धि (वर्तनी संबंधी अशुद्धि को छोड़कर वाक्य संबंधी अशुद्धियाँ)
काल के प्रकार (भेद)
मुहावरे एवं लोकोक्ति
अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान जैसे कार्यालय पत्र, कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा और अर्द्धशासकीय पत्र शामिल हैं।
सामान्य अंग्रेजी
Tenses and sequence of tenses,
Active and passive voice,
Direct and indirect narration, and sentence transformation, including assertive to negative, interrogative, exclamatory, and vice versa, are essential components.
It also covers sentence correction, incorrect word usage,
use of articles and determiners,
prepositions, punctuation, and translation of simple sentences between Hindi and English.
Additionally, the glossary of official and technical terms (with their Hindi versions)
vocabulary including synonyms and antonyms, and sentence correction are included.
The study of technical terms with their Hindi versions further enhances language proficiency.
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
भूगोल
राजस्थानः- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
राजस्थान का इतिहास कला एवं संस्कृति
ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि ।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
संविधान का परिचय एवं उसके आधारभूत लक्षण, राज्य शासन और राजनीति से जुड़े महत्वपूर्ण पद जैसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल, विधानसभा और न्यायपालिका की भूमिका प्रमुख हैं। इसके अलावा, राज्य का प्रशासनिक ढांचा जिसमें मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन) और जिला स्तर पर न्यायिक व्यवस्था शामिल है, भी महत्वपूर्ण विषय हैं। साथ ही, सूचना का अधिकार अधिनियम जैसे विधायी प्रावधानों की जानकारी भी आवश्यक है।
सामान्य विज्ञान
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
सम-सामयिक घटनाएं
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
बेसिक कंप्यूटर
कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि। कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एंव दूरी, ऑकडों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
4th gared
Hi